Tamil Nadu SSLC Class 10th Result 2025: तमिलनाडु कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें
Tamil Nadu SSLC Class 10th Result 2025: तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (TNDGE) ने आज सुबह 9 बजे तमिलनाडु कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है.
नई दिल्ली:
Tamil Nadu SSLC Class 10th Result 2025: तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (TNDGE) ने आज सुबह 9 बजे तमिलनाडु कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. तमिलनाडु एसएसएलसी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की जांच के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का प्रयोग करना होगा. Tamil Nadu SSLC Class 10th Result 2025: डायरेक्ट लिंक
टीएन एसएसएलसी 2025 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 15 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था. इस साल तमिलनाडु बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 913,084 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिसमें 4,46,471 लड़के और 440,499 लड़कियां थीं. तमिलनाडु कक्षा 10वीं का परिणाम आज से डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा.


0 Comments