डियर ट्रंप, जाइए अमेरिका में ही बनवा लें iPhone, आटे-दाल का भाव पता चल जाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब Apple के CEO टिम कुक को सलाह दी है कि वह भारत में फैक्ट्री न लगाएं बल्कि अमेरिका में ही iPhone की मैन्युफैक्चरिंग करें. लेकिन ऐसा हुआ तो कीमत कितनी बढ़ेगी, यहां

 जानिए.




गुड़ हो या गोबर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबकुछ अमेरिका में ही बनवाना चाहते हैं. उन्होंने इसी पॉलिसी पर काम करते हुए टैरिफ वॉर शुरू किया था. अब उन्होंने Apple के CEO टिम कुक से भारत में iPhone का उत्पादन बंद करने और इसके बजाय अमेरिका में iPhone बनाने को कहा दिया है. तो अगर ट्रंप साहब का यह आदेश Apple ने मान लिया तो अमेरिका का भला हो जाएगा? अब भला होगा या नहीं, यह तो नहीं पता लेकिन iPhone खरीदने के लिए तीन गुना दाम देने के लिए तैयार होना पड़ेगा.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने कहा है कि अगर भारत की जगह अमेरिका में iPhone बनाना शुरू हो जाता है, तो इसकी कीमत 3,000 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा. यह प्रति iPhone 1,000 अमेरिकी डॉलर की मौजूदा लागत के लगभग तीन गुना है.